मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्स ऑफिस पर 'मेरी क्रिसमस' का बुरा हाल, छठे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हाल

ही में रिलीज हुई एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विजय सेतुपति की फिल्म

‘मेरी क्रिसमस’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। 60 करोड़

रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना

मुश्किल हो गया है। फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी कुछ खास कमाई नहीं की है।

फिल्म

‘मेरी क्रिसमस’ की रिलीज के साथ ही साउथ की कई फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर

धमाल मचा चुकी हैं। साउथ की इन फिल्मों ने बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ दिया

है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। चाहे महेश

बाबू की गुंटूर करम हो या तेजा साजा की हनुमान, ये फिल्में 100 करोड़ क्लब

में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ‘मेरी क्रिसमस’ भी अस्तित्व बचाने के लिए

संघर्ष कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर इस समय साउथ फिल्मों का

दबदबा है। ऐसे में फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ पिछड़ गई है। फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’

ने छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 2.45

करोड़, दूसरे दिन 3.45 करोड़, तीसरे दिन 3.83 करोड़, चौथे दिन 1.65 करोड़

और पांचवें दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म ने कुल 13.83

करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म अभी भी 15 करोड़ से दूर है। हालांकि

कहा जा रहा है कि फिल्म को वीकेंड पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।

‘मेरी

क्रिसमस’ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म है। कैटरीना और

विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म हिंदी और तमिल में एक साथ

रिलीज हुई। फिल्म पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म

में कैटरीना और विजय के साथ-साथ संजय कपूर, टीनू आनंद, विनय पाठक अहम

भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म में राधिका आप्टे का कैमियो भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें