मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

'हीरो' की यादें ताजा, जैकी-मीनाक्षी की केमिस्ट्री ने जीता था दर्शकों का दिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'हीरो' की यादें ताजा, जैकी-मीनाक्षी की केमिस्ट्री ने जीता था दर्शकों का दिल

मुंबई,। साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'हीरो' में जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि की दमदार जोड़ी देखने को मिली थी। इस कड़ी में अब मीनाक्षी शेषाद्रि ने इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन से उनकी और जैकी श्रॉफ की केमिस्ट्री इतनी अच्छी बन गई थी कि इसका असर फिल्म की रोमांटिक कहानी पर साफ नजर आया।

डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में पहुंचीं मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी फिल्म 'हीरो' से जुड़ी यादें साझा कीं।

शो में कंटेस्टेंट वैदेही और प्रतीक ने 'हीरो' के गाने पर शानदार डांस किया। इस परफॉर्मेंस को देखकर मीनाक्षी भावुक हो गईं और उन्होंने फिल्म के सफर से जुड़े कई अनसुने किस्से बताए।

मीनाक्षी ने बताया कि फिल्म को देश के दूसरे हिस्सों में भी काफी पसंद किया गया था।

उन्होंने चेन्नई का एक खास किस्सा बताते हुए कहा कि उस समय वहां हिंदी फिल्मों को ज्यादा बढ़ावा नहीं मिलता था, लेकिन 'हीरो' ने वहां भी जबरदस्त सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा, ''चेन्नई में एक थिएटर था, जिसका नाम पद्मा था।

उस थिएटर में 'हीरो' लगातार करीब एक साल तक चली थी। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड था। चेन्नई में रहने वाले उनके रिश्तेदार इस सफलता से बेहद खुश थे। मेरे रिश्तेदारों को गर्व महसूस हुआ कि उनके परिवार की बेटी ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।''

इस सफलता का श्रेय मीनाक्षी ने फिल्म के निर्देशक सुभाष घई को भी दिया। उन्होंने कहा, ''फिल्म को जिस तरह से बनाया गया और जिस तरह से किरदारों को पेश किया गया, उसमें निर्देशक सुभाष घई की अहम भूमिका थी।

उन्होंने हमारे जोड़ी को इस तरह पेश किया कि हम दर्शकों के दिलों में बस गए।''

अभिनेत्री ने फिल्म की शूटिंग के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ''मुहूर्त के बाद एक जंगल का सेट तैयार किया गया था। इसी सेट पर फिल्म की पहली शूटिंग शुरू हुई थी। पहले ही दिन से जैकी श्रॉफ और मेरे बीच अच्छी दोस्ती हो गई।

हमारी केमिस्ट्री इतनी अच्छी थी कि वह पर्दे पर भी नजर आई। आज भी लोग जैकी और मेरी जोड़ी को पसंद करते हैं और फिल्म 'हीरो' से जुड़ी यादों को प्यार से याद करते हैं।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें