मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी हेल्पलाइन नंबर से ठगी करने वाले बिहार गैंग का सदस्य असम से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फर्जी हेल्पलाइन नंबर से ठगी करने वाले बिहार गैंग का सदस्य असम से गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। एटीएम काउंटर पर फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपकाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के खिलाफ माटीगाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर इस कुख्यात ‘बिहार गैंग’ के एक सदस्य को असम से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के नालंदा जिले के राजगीर का निवासी है। उसे शुक्रवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, बीते महीने शिवमंदिर इलाके के एक एटीएम में ठगी की घटना सामने आई थी। पीड़ित व्यक्ति ने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले, लेकिन कार्ड मशीन में फंस गया। उसी दौरान एक अजनबी व्यक्ति वहां आया और उसे दीवार पर लगे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने की सलाह दी।

पीड़ित ने जैसे ही उस नंबर पर फोन किया, उसे मदद के नाम पर झांसा दिया गया। इसी बीच आरोपित ने मौके का फायदा उठाकर पीड़ित के खाते से आठ हजार रुपये और निकाल लिए। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने माटीगाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसी तरीके से इलाके में एक और वारदात को अंजाम दिया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इसके पीछे बिहार का एक संगठित गिरोह सक्रिय है। मोबाइल टावर लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने असम से आरोपित को गुरुवार को धर दबोचा। जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शुक्रवार को सिलीगुड़ी पहुंची। आज आरोपित को सिलीगुड़ी अदलात में पेश कर रिमांड पर लेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें