मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा में गूंजा नवादा में मगध विश्वविद्यालय की शाखा खोलने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा में गूंजा नवादा में मगध विश्वविद्यालय की शाखा खोलने की मांग

नवादा।नवादा जिले की हिसुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीतू कुमारी ने शुक्रवार को विधानसभा में त्रिवेणी सत्यभामा कॉलेज हिसुआ में मगध विश्वविद्यालय की शाखा खोलने की मांग की है। त्रिवेणी सत्यभामा कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉ अंजनी कुमार ने इस कार्य के लिए विधायक को साधुवाद दिया है ।उन्होंने बताया कि पूर्व में भी मगध विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस कॉलेज में आधा दर्जन विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के आदेश दिए हैं ।दक्षिणी बिहार में नवादा झारखंड से सटा हुआ क्षेत्र है। जिसके लिए त्रिवेणी सत्यभामा कॉलेज में मगध विश्वविद्यालय की शाखा खोलने की सारी अहर्ताएं पूरा कर रही है ।विधायक नीतू कुमारी ने विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर अपने प्रश्न में कहा कि मगध विश्वविद्यालय की शाखा हिसुआ में खुलनी चाहिए ।ताकि देश के नौजवानों विद्यार्थियों छात्रों को 70 किलोमीटर दूर चलकर मगध विश्वविद्यालय नहीं जाना पड़े ।उन्होंने कहा कि इस इलाके में मगध विश्वविद्यालय की शाखा खोलने से व्यापक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में बढ़ोतरी की भी संभावना है।उन्होंने जल्दी सरकार से पहल कर उनकी मांगों को मूर्त रूप देने का भी आग्रह किया। त्रिवेणी सत्यभामा कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव डॉक्टर अंजलि कुमार ने कहा है कि विधायक को कालेज कर्मियों द्वारा बुलाकर अभिनंदन का भी प्रस्ताव रखा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें