मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

मेलोडी मोमेंट : पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ घंटों में ही 112 मिलियन व्यूज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेलोडी मोमेंट : पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड, कुछ घंटों में ही 112 मिलियन व्यूज

नई दिल्ली। इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट की। इस छोटे लेकिन दिलचस्प पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए।

खबर लिखे जाने तक पीएम मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को 112 मिलियन यानी 11.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो ने कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड कायम कर दिया।

दरअसल, पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ती को सोशल मीडिया पर अक्सर 'मेलोडी' नाम से जोड़ा जाता है। यह नाम दोनों नेताओं के सरनेम को मिलाकर बनाया गया है। इसी वजह से जब पीएम मोदी ने मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया, तो लोगों ने इसे एक स्मार्ट जेस्चर के रूप में देखा।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में पीएम मोदी उन्हें मेलोडी टॉफी देते नजर आए। मेलोनी ने मुस्कुराते हुए कहा, "वेरी वेरी गुड टॉफी।" इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

मेलोडी भारत की सबसे लोकप्रिय टॉफियों में से एक मानी जाती है। इसे पारले प्रोडक्ट्स बनाती है। यह टॉफी अपने खास डबल फ्लेवर के लिए जानी जाती है, जिसमें बाहर से सॉफ्ट कैरेमल और अंदर से रिच चॉकलेट फिलिंग होती है।

पारले ने मेलोडी टॉफी को साल 1983 में लॉन्च किया था। उस दौर में बाजार में कैडबरी एक्लेयर्स का दबदबा था, लेकिन मेलोडी ने अपनी अलग पहचान बना ली। इसकी मिठास और यूनिक स्वाद के साथ-साथ इसका विज्ञापन भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ।

आज भी लोग उसका मशहूर डायलॉग नहीं भूले हैं। "मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?" और जवाब आता था- "मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।"

करीब चार दशक बाद भी मेलोडी टॉफी बच्चों से लेकर बड़ों तक की पसंद बनी हुई है और अब पीएम मोदी और मेलोनी की इस मुलाकात ने इसे एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें