मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

मेलिंडा का गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफा, समझौते के तहत मिलेंगे 12.5 अरब डॉलर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल बिल गेट्स की

पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने 23 साल बाद बिल एंड मेलिंडा गेट्स

फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। गेट्स फाउंडेशन में उनका

आखिरी दिन 7 जून होगा। मेलिंडा गेट्स को समझौते के तहत 12.5 अरब डॉलर

मिलेंगे।

मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने ‘एक्स’ पोस्ट पर अपने

इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा- काफी सोच-विचार के बाद मैंने बिल एंड

मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन से इस्तीफा देने का फैसला किया है। फाउंडेशन में

मेरा आखिर दिन 7 जून होगा।

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन दुनियाभर

में समाज सेवा के काम करती है, जो आज दुनिया का शीर्ष गैर सरकारी संगठन

है। मेलिंडा गेट्स के इस्तीफे के बाद बिल गेट्स ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट

साझा कर मेलिंडा गेट्स को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय

है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने 27 साल

की शादी के बाद साल 2021 में तलाक ले लिया था, लेकिन उन्होंने फाउंडेशन में

एक साथ काम करने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि वे

दोनों साल 2023 तक एक ट्रायल पीरियड में गेट्स फाउंडेशन के लिए साथ काम

करते रहेंगे लेकिन एक साथ काम नहीं कर सकते तो दोनों अलग हो जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें