मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्‍ली महारैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्‍ली महारैली की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से

जयपुर। कांग्रेस की चौदह दिसम्बर को दिल्‍ली में होेने वाली महारैली की तैयारियों के लिए शुक्रवार पांच तथा शनिवार छह दिसम्बर को प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक ली जाएगी।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 14 दिसम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाली कांग्रेस महारैली में राजस्थान से सर्वाधिक संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। महारैली की तैयारियों के लिए पांच तथा छह दिसम्बर को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जयपुर पर कांग्रेस विधायकों, विधायक प्रत्याशियों तथा सांसद, सांसद प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने महारैली की तैयारियों के लिए सभी जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त समन्वयकों को अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में बैठक लेकर महारैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे इस के लिए तैयारी कर रणनीति बनाने के निर्देश प्रदान किए है।पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली में होने वाली महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस को पचास हजार की भीड़ ले जाने का लक्ष्य मिला है। दिल्ली रैली की तैयारी को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल 9 दिसंबर को जयपुर आ सकते हैं। वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें