मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में लेंगे हिस्सा

- राज्यों के मध्य परस्पर सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य से प्रतिवर्ष होती है मंत्रणाभोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26 वीं बैठक में हिस्सा लेंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक प्रात: 11 बजे से होगी।जनसंपर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने बताया कि इस बैठक में मध्य प्रदेश सहित उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ राज्य हिस्सा लेंगे, जो परिषद में शामिल हैं। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार इस बैठक की मेज़बानी कर रही है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के मध्य तथा राज्यों के बीच आपसी मामलों पर विचार-विमर्श कर उनके सौहार्दपूर्ण निपटारा करना है। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।उन्होंने बताया कि मध्यक्षेत्रीय परिषद की बैठक में परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे। परिषद की पिछली बैठक गत वर्ष जून माह में वाराणसी में हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें