मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ: ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में महिला की मौत, 21 लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेरठ: ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में महिला की मौत, 21 लोग घायल

मेरठ। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक बोलेरो ट्रक से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 21 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, सरधना निवासी उम्मेद अपने परिवार के साथ बोलेरो से मेरठ लौट रहे थे।

जब वाहन खरखौदा थाना क्षेत्र के एनसीआर अस्पताल के सामने पहुंचा, तभी अचानक सड़क पार कर रही एक महिला उनके वाहन के सामने आ गई। उसे बचाने की कोशिश के दौरान वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो आगे एक बाइक सवार से भी भिड़ गई और फिर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस और एसएसपी विपिन ताड़ा तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी ली।

इस हादसे में बुलेरो में सवार एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज मेरठ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही।

इससे पहले, यूपी के सीतापुर के अटरिया क्षेत्र में 14 नवंबर को गोधना गांव स्थित ईदगाह के पास बस और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद बस उसे लगभग पांच मीटर तक घसीटती चली गई। इसी दौरान बस के निचले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई और कुछ ही मिनटों में बस और बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में सवार सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे में बाइक सवार सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें