मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ: मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी शहजाद उर्फ निक्की पुलिस मुठभेड़ में ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेरठ: मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी शहजाद उर्फ निक्की पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में महिलाओं और मासूम बच्चियों के खिलाफ अपराधों पर नकेल कसने के लिए शुरू किए गए ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत पुलिस ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

थाना सरूरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामी कुख्यात अपराधी शहजाद उर्फ निक्की को ढेर कर दिया।

शहजाद के खिलाफ मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म सहित कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहजाद सरूरपुर के एक निर्जन इलाके में छिपा है। इस जानकारी के आधार पर विशेष पुलिस दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस को देखते ही शहजाद ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शहजाद के सीने और टांग में गोली लगी।

गंभीर रूप से घायल शहजाद को तुरंत मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मुठभेड़ में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा ने बताया, “सोमवार रात नियमित जांच अभियान के दौरान पुलिस ने शहजाद को रोकने की कोशिश की। उसने पुलिस दल पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी।

इस दौरान शहजाद बुरी तरह घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।”

उन्होंने कहा कि शहजाद एक कुख्यात अपराधी था, जिसके खिलाफ दुष्कर्म और अन्य जघन्य अपराधों के कई मामले दर्ज थे। वह पहले एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पांच साल तक जेल में रहा था। रिहाई के बाद उसने फिर से एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।‘मिशन शक्ति 5.0’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। इस अभियान के तहत अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ की है। पुलिस अब शहजाद के अपराधी नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की पड़ताल में जुट गई है, ताकि ऐसे अपराधों को पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें