मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ : लड़कियों की फेक आईडी और लव ट्रैप, शातिर फिरोज बिहार से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेरठ : लड़कियों की फेक आईडी और लव ट्रैप, शातिर फिरोज बिहार से गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर 'भगवा लव ट्रैप' के नाम से अफवाहें फैलाकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोपी फिरोज को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि आरोपी ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की एक छात्रा और उसके सहपाठी की फोटो को इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं, फिरोज ने छात्रा की छवि खराब करने और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश भी की।

यह घटना 28 अप्रैल की है, जब पीड़िता ने मेरठ के मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल की जांच में पता चला कि आरोपी फिरोज अलीगढ़ के जीवनगढ़ मोहल्ले का निवासी है। इस घटना के बाद वह फरार होकर बिहार भाग गया था। इसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अलीगढ़ में उसके घर पर दबिश दी। हालांकि, जांच में सामने आया कि वह घटना के बाद फरार होकर बिहार चला गया है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फिरोज पहले भी 28 मई, 16 जून, 22 जून और 30 जून को इसी तरह की कई भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल चुका है। इन पोस्ट्स में हिंदू युवकों से विवाह करने वाली युवतियों को लेकर 'घर वापसी' की बातें और धार्मिक उकसावे वाले संदेश थे। इन सभी गतिविधियों को 'भगवा लव ट्रैप' के नाम पर प्रचारित किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में फिरोज ने मेरठ के कुछ अन्य लोगों के नामों का भी खुलासा किया, जो इस सांप्रदायिक साजिश में उसके साथ शामिल थे।

मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा ने मीडिया से बातचीत में बताया, "चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम आईडी पर उसके वीडियो पर आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया और साइबर क्राइम सेल की मदद से पूरी घटना का पता लगाया। आईडी बनाने वाले शख्स की पहचान फिरोज के रूप में हुई।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने एक फेक आईडी बनाई थी, जिस पर कुछ वीडियो को पोस्ट किया।"

उन्होंने आगे कहा, "इस मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है और जो भी इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें