मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

मीरा जैस्मीन बर्थडे : दक्षिण भारतीय सिनेमा में छोड़ी अमिट छाप, बहुमुखी प्रतिभा की बदौलत जीते कई पुरस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मीरा जैस्मीन बर्थडे : दक्षिण भारतीय सिनेमा में छोड़ी अमिट छाप, बहुमुखी प्रतिभा की बदौलत जीते कई पुरस्कार

मुंबई। भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का योगदान रहा। बात चाहे हिंदी सिनेमा की हो या फिर दक्षिण भारतीय सिनेमा की, कुछ ऐसे कलाकार रहे, जिन्होंने अपनी अदाकारी से अमिट छाप छोड़ी।

ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं मीरा जैस्मीन, जिन्होंने लंबे ब्रेक के बाद दक्षिण भारतीय सिनेमा में शानदार वापसी की और आज भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

15 फरवरी 1982 को केरल में जन्मी मीरा जैस्मीन दक्षिण भारतीय सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं, जिन्हें किसी एक किरदार में फिक्स नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पर्दे पर दर्शकों को हंसाने, रुलाने और डराने का काम किया है, हालांकि मीरा प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहीं।

साल 2001 में फिल्म 'सूत्रधरन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली मीरा आज भी पर्दे पर सक्रिय हैं, हालांकि शादी के बाद उन्होंने काफी लंबा ब्रेक लिया और तमिल सिनेमा में 11 साल बाद वापसी की।

मीरा जैस्मीन ने सिर्फ सुपरहिट फिल्में ही नहीं कीं, बल्कि उन्होंने आलोचकों का दिल जीतते हुए कई फिल्मों के जरिए पुरस्कार भी जीते। साल 2003 में आई उनकी मलयालम रोमांटिक फिल्म 'कस्तूरीमन' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इसी फिल्म के जरिए उनके जीवन में अवॉर्ड मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। 'कस्तूरीमन' के लिए मीरा को बेस्ट एक्ट्रेस का केरल फिल्म पुरस्कार मिला, जिसके बाद उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी समेत कई भाषाओं में अलग-अलग जॉनर की फिल्में कीं।

हिंदी में उनकी कई दक्षिण भारतीय डब फिल्में रिलीज की गईं, जिनमें 'एक और शोला', 'दिलजले', और 'चेन्नई थलापति' जैसी फिल्में शामिल रहीं।

मीरा जैस्मीन ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार किए, जिन्होंने उन्हें भावनात्मक रूप से कमजोर किया, लेकिन पर्दे पर उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया।

2005 में आई फिल्म 'अचुविंते अम्मा' में उनके किरदार को आलोचकों तक ने पसंद किया और यही वजह रही कि उन्हें फिल्म 'पादम ओन्नू: ओरु विलापम' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्मों के साथ जैस्मीन की शादी भी सुर्खियों में रही, क्योंकि अभिनेताओं के साथ लिंकअप की खबरों के बीच अचानक उन्होंने दुबई बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनिल से शादी की और इसके लिए पुलिस से सुरक्षा भी मांगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल की अपनी पहली पत्नी से तलाक नहीं हुआ था और फिर भी दोनों ने दूसरी शादी रचा ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें