मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

मीनाक्षी शेषाद्रि को पसंद है आर.डी. बर्मन का यह रोमांटिक गाना, फैंस के साथ किया शेयर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मीनाक्षी शेषाद्रि को पसंद है आर.डी. बर्मन का यह रोमांटिक गाना, फैंस के साथ किया शेयर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि भले ही मनोरंजन जगत से दूर हैं, लेकिन वे अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। मंगलवार को अभिनेत्री ने अपने मनपसंद गाने के बारे में बताया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वे आर.डी. बर्मन के गाने 'ऐसा समां न होता' पर खूबसूरत हरे-भरे पेड़ पौधों के आसपास घूमती नजर आ रही हैं।

उन्होंने कैप्शन दिया, "यह गाना साल 1980 के दशक का आर.डी. बर्मन का मेरा पसंदीदा गाना है। उन्होंने कई खूबसूरत रोमांटिक गाने बनाए और यह वाला गाना मेरे पसंदीदा कलाकार संजय दत्त और अनीता राज पर फिल्माया गया है।"

गाना 'ऐसा समां न होता' साल 1984 की फिल्म 'जमीन आसमान' में फिल्माया गया है। गाने को लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, जबकि अंजान ने इसके लिरिक्स दिए हैं और आर.डी. बर्मन ने इसे संगीतबद्ध किया है।

भरत रंगाचार्य द्वारा निर्देशित फिल्म 'जमीन आसमान' में संजय दत्त, शशि कपूर, रेखा और अनीता राज ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में आर.डी. बर्मन का संगीत और लता मंगेशकर का एक गाना 'ऐसा समां न होता' उन दिनों काफी लोकप्रिय हुआ था।

अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही मिस इंडिया का खिताब हासिल कर लिया था। मीनाक्षी की पहली हिंदी फिल्म पेंटर बाबू थी। इसके बाद वे 'हीरो' में नजर आई थीं। अभिनेत्री ने अपने करियर में लगभग हर बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के साथ काम किया। अमिताभ बच्चन से लेकर विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, और अनिल कपूर जैसे बड़े फिल्म स्टार्स उनके हीरो रहे।

उन्होंने ‘दामिनी’, ‘घातक’, 'गंगा जमुना सरस्वती', 'शहंशाह', 'जुर्म', 'तूफान', 'घर हो तो ऐसा' और 'आदमी खिलौना है' जैसी कई यादगार फिल्में की हैं। अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा में भी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें