मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

मेदवेदेव ने जंग चाहने वाले यूरोपीय देशों को बताया 'मूर्ख',दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेदवेदेव ने जंग चाहने वाले यूरोपीय देशों को बताया 'मूर्ख',दी चेतावनी

मास्को। रूस के सुरक्षा परिषद उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में किसी भी यूरोपीय या नाटो सैन्य टुकड़ी की तैनाती मास्को के लिए अस्वीकार्य है, और उन्होंने इस बयान के साथ यूक्रेन की महत्वपूर्ण संरचना पर ओरेशनिक मिसाइल हमले का एक वीडियो साझा किया।

मेदवेदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंग्रेजी में लिखा, "सत्तारूढ़ मूर्ख यूरोपीय देश यूरोप में जंग चाहते हैं।

यह हजार बार कहा जा चुका है: रूस यूक्रेन में किसी भी यूरोपीय या नाटो सैनिक को मंजूर नहीं करेगा।" उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधते हुए इसे "बकवास" करार दिया और इसके साथ सीधी चेतावनी देते हुए ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल दागे जाने का वीडियो अटैच करते हुए कहा, "ठीक है, तो फिर चलो। तुम्हें यही मिलेगा।"

बयान की टाइमिंग अहम है।

टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब फ्रांस और ब्रिटेन ने शांति समझौते के बाद यूक्रेन में शांति सैनिक तैनात करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसे रूस "वैध लक्ष्य" मानता है।

रूसी अधिकारियों ने पहले ही यूरोप की प्रस्तावित सुरक्षा गारंटी को खारिज कर दिया है, जिसमें नाटो देशों की भागीदारी वाली कोई भी टुकड़ी शामिल नहीं होगी, लेकिन रूस इसे किसी भी नाटो सदस्य देश की तैनाती के रूप में देखता है।

मेदवेदेव ने पहले भी ब्रिटेन की सैन्य तैनाती को रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा बताया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यह स्थिति तनाव बढ़ा रही है, जहां पश्चिमी देश यूक्रेन की रक्षा के लिए सैन्य सहायता बढ़ा रहे हैं, जबकि रूस इसे युद्ध में भागीदारी मानता है।

शुक्रवार को ही रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से एक वीडियो क्लिप साझा की गई थी।

इसमें दावा किया था कि गुरुवार-शुक्रवार की रात उन्होंने यूक्रेन पर ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइलें दागी थीं। रूस के मुताबिक ये राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर किए गए हमले का जवाब था। इंटरमीडिएट-रेंज ओरेशनिक एक ऐसी मिसाइल है जिसके बारे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया था कि इसे इंटरसेप्ट करना नामुमकिन है क्योंकि इसकी कथित वेलोसिटी आवाज की स्पीड से 10 गुना अधिक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें