मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

अपहरण की कोशिश में पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अपहरण की कोशिश में पांच गिरफ्तार

मेदिनीपुर। मेदिनीपुर शहर में अपहरण की कोशिश के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना गत रात 9.30 बजे करीब पंचुर चक इलाके में हुई। आरोप है कि कुछ लोगों ने एक युवक को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। युवक का नाम पलाश बताया जा रहा है। पलाश के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और आरोपितो को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों आरोपितो को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक की पहचान फेसबुक के जरिए एक अज्ञात व्यक्ति (पार्थ दास) से हुई थी। उसी व्यक्ति से मिलने के लिए वह वहां गया था, जहां यह घटना हुई। आरोपितो ने पहले उसे कॉलेज मैदान में मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन युवक के वहां जाने से मना करने पर बाद में पंचुर चक इलाके में खादिम की दुकान के सामने आने को कहा गया। वहीं उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की गई।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस घटना के पीछे की असली वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।इस घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद अधिकांश कैमरे खराब या निष्क्रिय बताए जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं।हर दिन स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं पढ़ाई और ट्यूशन के लिए शहर में आवाजाही करते हैं। ऐसे में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें