मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

मेडिकल कॉलेज के छात्र की उपचार के दौरान मौत, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेडिकल कॉलेज के छात्र की उपचार के दौरान मौत, पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर निवासी एक मेडिकल छात्र की रविवार देर रात उपचार के दौरान स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि प्रयागराज के अल्लापुर निवासी आदित्य (29) पुत्र दिलीप, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में जेआर द्वितीय वर्ष के छात्र थे। उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।अस्पताल प्रशासन की सूचना पर जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।डीसीपी नगर ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के छात्र की उपचार के दौरान मौत की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें