मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

वंदे मातरम पर सियासत को मायावती ने बताया गैरजरूरी, जनहित पर ध्यान देने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वंदे मातरम पर सियासत को मायावती ने बताया गैरजरूरी, जनहित पर ध्यान देने की अपील

लखनऊ। वंदे मातरम के गायन को लेकर देश में चल रही राजनीतिक बहस के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के साथ सभी राजनीतिक दलों से बेरोजगार युवाओं, छात्र-छात्राओं और बाढ़ से हो रही जान-माल की क्षति जैसे गंभीर जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।

मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि देश में वंदे मातरम गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, वह ठीक नहीं है और इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वंदे मातरम गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो कानून पास किया गया है यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि क्योंकि केंद्र एवं राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन के दौरान सभी पार्टियां अपने राजनीतिक स्वार्थ के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए यह सब करती रहती हैं अर्थात एक-दूसरे के बने कानूनों को बदलती रहती हैं।

जबकि इस समय देश और जनहित के मुद्दों पर खासकर बेरोजगार युवाओं तथा छात्र-छात्राओं 'जेन-जी' एवं स्कूली बच्चे-बच्चियों की 'जेन-अल्फा' एवं इस समय देश के कुछ भागों में भयंकर आई बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि आदि के अनेकों और भी अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्र व सभी राज्य सरकारों को तथा साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियों को भी सही से समुचित ध्यान देना चाहिए, यही वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे जरूरी मांग भी है।

वंदे मातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस में विवाद 15 अगस्त को शुरू हुआ। भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह का वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि पूरा वंदे मातरम गाए जाने के दौरान सोनिया गांधी ने इसे रोकने की कोशिश की और राहुल गांधी भी असहज दिखे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूरा वंदे मातरम गाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोनिया गांधी का इशारा गीत रोकने के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय से खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी मांगने को लेकर था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें