मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूलों की बुनियादी समस्याओं को हल करने की जगह ध्यान भटका रही सरकार : मायावती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। सरकारी विद्यालयों में आनलाइन हाजिरी को लेकर बहुजन

समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार पर हमला बोला

है। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों की बुनियादी समस्याओं को हल करने की जगह

सिर्फ ध्यान भटकाने का काम कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती

ने मंगलवार काे एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों

में ज़रूरी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव होने के कारण वहाँ बदहाली की

शिकायतें आम रही हैं। जिस पर समुचित बजटीय प्रावधान करके उन गंभीर समस्याओं

का उचित हल करने के बजाय सरकार उस पर से ध्यान बांटने के लिए केवल दिखावटी

कार्य कर रही है, यह क्या उचित ?

आगे उन्होंने कहा कि शिक्षकों की

डिजिटल हाज़िरी भी सरकार का ऐसा ही नया कदम लगता है जो जल्दबाजी में बिना

पूरी तैयारी के ही थोप दिया गया है। इससे कहीं ज्यादा जरूरी है शिक्षकों की

सही व समुचित संख्या में भर्ती के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का विकास ताकि

अच्छी गुणवत्ता वाली पढ़ाई सुनिश्चित हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें