मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

मायावती ने आकाश आनंद को नेशनल कोओर्डिनेटर पद से हटाया, उत्तराधिकारी भी नहीं रहेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने नेशनल

कोओर्डिनेटर एवं अपना उतराधिकारी आकाश आनन्द को सभी पदों से हटा दिया है।

यह जानकारी स्वयं बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म

एक्स से मंगलवार की देर रात साझा की।

उन्होंने कहा है कि

पार्टी में अन्य लोगों को बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को नेशनल

कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेंट के

व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम

जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि विदित है

कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के आत्म

सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवेमेन्ट है, जिसके लिए

श्री कांशीराम जी व मैं खुद भी अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की है और इसे गति

देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है।

बसपा सुप्रीमो

ने अपने संदेश में यह भी लिखा है कि आकाश आनंद के पिता आनंद कुमार पार्टी व

मूवमेंट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेंगे। वह बीएसपी का

नेतृत्व पार्टी व मूवमेंट के हित में एवं बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर के

कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं

हटने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो

मायावती ने 10 दिसम्बर, 2023 को पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में आकाश

आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर एवं अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें