मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

विपक्ष पर बरसीं मायावती, लगाए गंभीर आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विपक्ष पर बरसीं मायावती, लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि बसपा चुनावी स्वार्थ के लिए सड़क जाम, धरना-प्रदर्शन, तोड़फोड़, हिंसा और भ्रामक प्रचार की राजनीति नहीं करती। उन्होंने कहा कि पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के दायरे में रहकर 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की नीति पर काम करती है।

मायावती ने सोशल मीडिया पर अपने एक बयान में बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि कुछ राजनीतिक दल और उनके संरक्षण में काम करने वाले संगठन दलितों और बहुजन समाज को उग्र आंदोलनों तथा भावनात्मक नारों के जरिए गुमराह करने में जुटे हैं।

ऐसे लोग दलित हितों के नाम पर केवल राजनीतिक स्वार्थ साध रहे हैं, जबकि बसपा ने हमेशा सत्ता के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक उत्थान का रास्ता अपनाया है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बसपा की चार सरकारों के दौरान जनकल्याण, कानून-व्यवस्था और विकास के क्षेत्र में आदर्श शासन का उदाहरण पेश किया गया।

उनके मुताबिक बसपा ने हमेशा 'मगरमच्छ के आंसू' बहाने या अवसरवादी राजनीति करने के बजाय गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का जनाधार बढ़ता देख विरोधी दल बेचैन हैं। इसी वजह से वे विभिन्न दलित संगठनों और राजनीतिक समूहों को आगे कर बहुजन समाज को बांटने और भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने समाज से ऐसे प्रयासों के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

मायावती ने कहा कि बसपा नहीं चाहती कि बेरोजगार युवा और समाज के वंचित वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलनों के दौरान मुकदमों, जेल या सरकारी कार्रवाई का शिकार बनें, क्योंकि इसका सबसे अधिक नुकसान उनके भविष्य और परिवार को उठाना पड़ता है।

उन्होंने इसे विरोधियों की सोची-समझी रणनीति बताया।

उन्होंने सहारनपुर हिंसा प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि बसपा ने उस समय सड़क से लेकर संसद तक दलितों की आवाज उठाई थी।

उन्होंने याद दिलाया कि संसद में संतोषजनक सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर विरोध दर्ज कराया था। उनके अनुसार बसपा का संघर्ष हमेशा संवैधानिक और लोकतांत्रिक दायरे में रहा है।

मायावती ने कहा कि कांशीराम ने बसपा की स्थापना बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति बनाकर सामाजिक न्याय का लक्ष्य हासिल करने के लिए की थी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 'सत्ता की मास्टर चाबी' के विचार को आगे बढ़ाना ही बसपा का मिशन है और इस अभियान में बाधा डालने वाले तत्व बहुजन आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें