मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान की युवती ने जौनपुर के युवक से की शादी, ऑनलाइन हुआ निकाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पाकिस्तान की युवती ने जौनपुर के युवक से की शादी, ऑनलाइन हुआ निकाह

जौनपुर। जौनपुर सिराज ए हिंद के नाम से विश्व विख्यात है। जनपद में भारतीय संस्कृति की मिसाल सदियों से कायम है। जिसका ताजा उदाहरण शुक्रवार रात देखने को मिला। जब दो मुल्कों के लड़के और लड़की का निकाह टीवी स्क्रीन पर ऑनलाइन संपन्न हुआ। दो मुल्कों के बीच भले ही सरहद की लकीरें व दीवारें बन गई हो, लेकिन दोनों मुल्कों के लोगों के दिलों में रिश्ते लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला जौनपुर शहर में देखने को मिला, जहां भाजपा नेता के बेटे की शादी पाकिस्तान के लाहौर शहर में तय हुई थी, लेकिन वीजा न मिलने से आखिरकार शुक्रवार की रात ऑनलाइन निकाह दोनों मुल्को के मौलाना ने कराया। बारात में सैकड़ों लोग बाराती बनकर पहुंचे थे, वहीं पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी दुल्हन के यहां लोग शादी में इकठ्ठा हुए थे। दोनों के निकाह होने के बाद अब दुल्हन की पाकिस्तान से वीज़ा मिलने के बाद विदाई का दूल्हे राजा को इंतजार है।शहर के मखदूमशाह अढहन निवासी व भाजपा सभासद तहसीन शाहिद ने एक वर्ष पूर्व अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी अपने एक रिश्तेदार जो पाकिस्तान के लाहौर शहर के रहने वाले थे। अंदलीप ज़हरा से तय कर दी थी और शादी करने के लिए उच्चायुक्त में वीजा अप्लाई कर दिया था। जैसे-जैसे शादी की तारीख नजदीक आती गई उनकी बेचैनी बढ़ती गई क्योंकि वीजा नहीं जारी हो पाया। इस दौरान पाकिस्तान में लड़की की माँ राना यास्मीन ज़ैदी की तबीयत खराब हो गई। वह अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थी ऐसी हालत में भाजपा नेता तहसीन शाहिद ने लाहौर फोन से बातचीत कर ऑनलाइन शादी कराने का फैसला लिया और आखिरकार शुक्रवार की रात इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में तहसीन शाहिद अपने साथ सैकड़ों बारातियों को लेकर पहुंचे और टीवी स्क्रीन पर सभी के सामने ऑनलाइन निकाह करवा दिया।शिया धर्म गुरु मौलाना महफूज़ू ल हसन खान ने निकाह पढ़ाने के बाद बताया कि निकाह के लिए इस्लाम धर्म मे लड़की की इजाज़त की ज़रूरत होती है जो मौलाना को खुद लड़की अपने मुँह से बोल कर देती है। ऐसे में यह इजाजत यदि वह ऑनलाइन मौलाना दे दे तो दोनों मौलाना बैठकर निकाह करा सकते हैं।मौलाना ने कहा की दोनों मुल्कों के राजनीतिक संबंध ख़राब होने से काफ़ी परेशानी दोनों तरफ के लोगों को उठानी पडती है। ऐसे में दोनों मुल्कों के हुक्मरान चाहे तो बातचीत से ये आग ठंडी हो सकती है। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जय शंकर के पाकिस्तान दौरे से लोगों की उम्मीद जगी है। निकाह होने के बाद दूल्हे मोहम्मद अब्बास हैदर ने भी ने भी लड़की की विदाई जल्द हो, इसके लिए वीज़ा जल्द जारी करने की अपील किया है।शादी में जिले सम्मानित नागरिकों के साथ भाजपा एमएलसी बृजेश सिंह प्रिशु भी मौजूद थे। सभी ने दूल्हे के पिता को शादी की मुबारकबाद पेश किया। पाकिस्तान के तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ ने भी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की शुरुआत की अपील किया है। उससे उम्मीद है कि दोनों मुल्कों के बीच जो आग धहक रही है वह कुछ ठंडी ज़रूर होंगी। शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि से बात करते हुए लड़के के पिता तहसीन शाहिद ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी अपनी बहन की लड़की से तय किया था। वीजा के लिए भी अप्लाई किया था, लेकिन तय समय पर वीजा न मिलने के कारण निकाह में दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण उनकी बहन की तबीयत भी खराब हो गई। ऐसे में दोनों मुल्क की मौलाना से बातचीत करके ऑनलाइन निकाह कराया गया है। हम सरकार से दरखास्त करेंगे कि जल्द से जल्द वह वीजे को मान्यता दें, जिससे की लड़की अपने ससुराल में आ सके। हम सभी लोग देश की खुशहाली के लिए लगातार दुआएं भी करते हैं और अमन चैन पसंद लोग हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें