4 से 21 मई तक होगी मैट्रिक इंटर की परीक्षाएं शुरू, डेट शीट भी जारी
रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में 4 से 21 मई तक मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं ली जाएंगी. साथ ही प्रैक्टिकल की परीक्षा 6 अप्रैल से शुरू होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से डेट शीट भी जारी कर दी गई है. पिछले साल 11 से 28 फरवरी तक परीक्षा ली गई थी. इस बार कोरोना की वजह से करीब 3 महीने देर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी की डेटशीट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से ली जाने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 4 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी. 6 अप्रैल से प्रैक्टिल की परिक्षाएं शुरू होंगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने डेटशीट जारी कर दिया है. 4 मई को कॉमर्स और होम साइंस की परीक्षाएं 9:45 से 1:00 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी पाली में वोकेशनल की परीक्षाएं इंटरमीडिएट की होगी. जिसमें आईएससी और आईकम की परीक्षाएं ली जाएगी. 5 मई को उर्दू, बांग्ला, ओडिशा विषय की परीक्षाएं होगी. इंटरमीडिएट के लिए कंपलसरी कोर लैंग्वेज की परीक्षा दूसरी पाली में आयोजित होगी. अंतिम दिन यानी कि 21 मई को मैट्रिक साइंस की परीक्षा आयोजित होगी. इंटरमीडिएट आईएससी बायोलॉजी, आइकॉम, बिजनेस मैथमेटिक्स, आईए और होम साइंस की परीक्षाएं आयोजित होगी.





