मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह पर तैनात पीएसी जवान ने की खुदकुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मथुरा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह पर तैनात पीएसी के

जवान ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रांची बाँगर में

पीएसी का कैंप है, जहां पर 15वीं बटालियन आगरा की यूनिट रहती है। यह यूनिट

श्रीकृष्ण जन्म स्थान ईदगाह की सुरक्षा में तैनात है। इसी कैंप में नोएडा

के भट्टा पारसौल निवासी सुधीर मलिक पीएससी के जवान के रूप में तैनात था।

ड्यूटी पर जाने के दौरान अचानक तेज आवाज आने पर जब साथियों ने जाकर देखा तो

सुधीर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। घायल सुधीर को आनन-फानन में उपचार के

लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीएसी के जवान

सुधीर मलिक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत की पुलिस

द्वारा गहन छानबीन जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. अरविंद कुमार

ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पूरे सम्मान के साथ उनका शव घर भिजवा दिया

गया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किए

हैं। मामले में अगर कोई तथ्य सामने आएगा और विधिक कार्यवाही की जाएगी।

फिलहाल जानकारी करने पर यह बात सामने आई है कि यह सुसाइड की घटना है।

सुसाइड क्यों किया, यह जांच का विषय है। उनके सहयोगियों और परिवार वालों से

बात की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें