मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव को मुठभेड़ में मार गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मथुरा। उत्तर प्रदेश की आगरा एसटीएफ यूनिट और फरह पुलिस ने मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव को रोसू गांव के पास मुठभेड़ में मार गिराया। उसका एक साथी भागने में सफल रहा। पंकज पर एक लाख रुपये का इनाम था।एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही और उनकी टीम को सूचना मिली कि बुधवार सुबह पांच बजे फरह थाना क्षेत्र आगरा दिल्ली राजमार्ग से एक लाखरुपये का इनामी गुजरने वाला है। इसके बाद एसटीएफ और स्वाट टीम ने इलाके की घेराबंदी की। बाइक पर आते हुए बदमाश को जब रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार बदमाश पंकज यादव मारा गया। वह मूलरूप से मऊ जिले के ताहिरापुर का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या, डकैती, लूट समेत करीब 40 मुकदमें दर्ज थे। मौके से पुलिस को कारतूस, रिवाल्वर एक पिस्टल और बाइक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया बुधवार की भोर पहर फरह इलाके में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनाम बदमाश पंकज यादव मारा गया है। वह माफिया मुख्तार अंसारी और शहाबुद्दीन के लिए काम करता था। कॉन्ट्रैक्ट लेकर संगीन वारदातों को अंजाम देता था। पंकज पर आरक्षी सतीश कुमार की हत्या का आरोप है। इसी मामले में उस पर एक लाख का इनाम रखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें