मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

मथुरा नाव हादसा: पंजाब प्रशासन की टीम वृंदावन पहुंची, घायलों का जाना हाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मथुरा नाव हादसा: पंजाब प्रशासन की टीम वृंदावन पहुंची, घायलों का जाना हाल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में हुए नाव हादसे के बाद हालात अभी गंभीर बने हुए हैं। इस घटना ने कई परिवारों को गहरा सदमा दिया है। शनिवार को पंजाब से प्रशासन की एक टीम वृंदावन पहुंची, जहां उन्होंने हादसा स्थल का निरीक्षण किया और घायलों का हाल जाना। साथ ही लापता लोगों के लिए चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति भी देखी।

पंजाब से आए तहसीलदार रमेश सिंह ने बताया कि उनकी टीम यहां अपने क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए पहुंची है। उन्होंने कहा कि जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी देखभाल करना उनकी पहली प्राथमिकता है। अगर किसी को किसी भी तरह की जरूरत होगी तो प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की गई है, लेकिन फिलहाल फोकस घायलों के इलाज और उनकी स्थिति सुधारने पर है।

यह हादसा शुक्रवार दोपहर वृंदावन के केसी घाट पर हुआ था, जब श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई। देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। अब तक इस हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

सबसे दुखद बात यह है कि जान गंवाने वालों में लुधियाना का एक ही परिवार शामिल है, जिसने अपने 7 सदस्यों को इस हादसे में खो दिया।

वहीं, अब तक 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जिसमें कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और पूरी ताकत के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इसके अलावा स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें