मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

मतगणना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,। आगामी 4 जून को मोतिहारी स्थित एमएस कॉलेज परिसर में

होने वाले मतगणना को लेकर प्रतिनियुक्त किये गये मतगणना सहायक, मतगणना

पर्यवेक्षक एवं मतगणना प्रेक्षको को बनकट स्थित सीएस डीएवी पब्लिक स्कूल

में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान मतगणना

कर्मियों को सैद्धान्तिक बातों के अलावे ग्रूप बनाकर व्यवहारिक समस्याओं

से भी रु-ब-रु कराया गया,ताकि मतगणना कार्य ससमय निष्पक्षतापूर्ण सम्पन्न

कराया जा सके। मतगणना कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों को

अक्षरशः पालन करने का निर्देश भी प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण

कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह एडीएम आपदा राजेश्वरी पांडेय ने बताया कि

मतगणना कार्य के लिए 270 मतगणना सहायक,257 मतगणना सुपरवाइजर,254 मतगणना

ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है। वही पोस्टल बैलेट के लिए 100 मतगणना

सहायक,71 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 60 मतगणना ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई

है। जिन्हे प्रशिक्षण दिया गया हैं। मौके पर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण

पदाधिकारी,गौरव कुमार ,वरीय मास्टर ट्रेनर नागेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार एवं

कमलेश कुमार सिंह उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें