मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

छह करोड़ का मटेरियल भुगतान लंबित, प्रधानों ने बीडीओ सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छह करोड़ का मटेरियल भुगतान लंबित, प्रधानों ने बीडीओ सौंपा ज्ञापन

मीरजापुर उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में विकास खंड पहाड़ी के पड़री स्थित ब्लॉक परिसर में शनिवार को ग्राम प्रधानों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। मनरेगा योजना के तहत सामग्री और श्रमिकों के बकाया भुगतान न मिलने से नाराज़ प्रधानों ने बीडीओ पहाड़ी बबीता सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल भुगतान कराने की मांग उठाई।प्रधानों का कहना है कि पंचवर्षीय योजना का अंतिम सत्र चल रहा है, लेकिन वित्तीय वर्ष 2023-24 से अब तक कराए गए मनरेगा कार्यों के करीब छह करोड़ रुपये के मटेरियल भुगतान लंबित हैं। सप्लायर लगातार बकाया राशि के लिए दबाव बना रहे हैं। वहीं श्रमिकों को मजदूरी न मिलने से ग्राम प्रधानों को नाराजगी झेलनी पड़ रही है।प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस पर बीडीओ बबीता सिंह ने आश्वस्त किया कि वह मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर जल्द से जल्द भुगतान कराने का प्रयास करेंगी।पत्रक सौंपने वालों में प्रधान संघ जिला प्रभारी एवं प्रधान पड़री रामदेव सरोज, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ब्यासजी बिंद, प्रधान प्रतिनिधि लोकापुर मंटू चौबे, प्रधान प्रतिनिधि सूर्यवार हरिश्चंद्र मौर्य, प्रधान प्रतिनिधि महुआरी प्रेम कुमार जायसवाल समेत अन्य प्रधान उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें