मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी के मास्टर आदित्य ने विद्यालय एवं परिवार का बढ़ाया गौरव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी के मास्टर आदित्य ने विद्यालय एवं परिवार का बढ़ाया गौरव

—यूनिफाइड इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर 280वां स्थान पायावाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के मालवीय शिशु विहार के कक्षा तीन के प्रतिभाशाली छात्र मास्टर आदित्य कुमार सोनी ने बड़ी उपलब्धि पाई है। आदित्य सोनी ने यूनिफाइड इंटरनेशनल साइबर ओलंपियाड (10 सितंबर) में राष्ट्रीय स्तर पर 280वां स्थान और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में 7वां स्थान प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर मास्टर आदित्य कुमार सोनी को 3996 रूपये मूल्य का पैकेज, प्रशंसा-पत्र तथा स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। बीएचयू के सहायक कुलसचिव राज कुमार सोनी के पुत्र आदित्य की इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में हर्ष व्याप्त है। आदित्य इस समय नेशनल लेवल साइंस टैलेंट सर्च परीक्षा, जो 05 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित है, की तैयारी उत्साहपूर्वक कर रहे हैं। पिता राज कुमार सोनी ने स्वयं बेटे को पढ़ाया है। राजकुमार सोनी ने बताया कि आदित्य न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हैं, बल्कि कंप्यूटर कौशल तथा प्रेरणादायक सामग्री से जीवन उपयोगी सीख भी प्राप्त करते हैं। उनका मानना है कि उचित मार्गदर्शन, सहयोग और सदैव प्रोत्साहन के साथ आदित्य को और अधिक निखारा जा सकता है। आदित्य शुरुआत से ही अध्ययन में अद्भुत प्रतिभा, ईमानदारी और निरंतरता का परिचय देते आए हैं। आदित्य की सफलता पर विद्यालय परिवार ने भी खुशी जताई है। बताया गया कि शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ आदित्य खेलों के भी शौकीन हैं और भविष्य में एक क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं। आदित्य जैसे बच्चे न केवल अपने परिवार का सम्मान बढ़ाते हैं, बल्कि अपनी लगन, अनुशासन और उपलब्धियों से अपने साथियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बनते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें