मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस : यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, सभी लोग सुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हाथरस : यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, सभी लोग सुरक्षित

हाथरस। छठ महापर्व के चलते बिहार जाने के लिए नोएडा से आगरा के रेलवे स्टेशन पर जा रहे लोगों से भरी स्लीपर कोच की डबल डेकर बस में रविवार की रात हाथरस जिले से गुजरते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बन गई। निजी बस के इंजन से धुआं उठते ही चालक ने ब्रेक लगा दिए। आग फैलने से पहले ही सभी यात्री सामान लेकर बाहर निकल गए और जन बच गई। यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग का यह नजारा देख हर कोई दंग रह गया। उठतीं लपटें दूर तक दिख रही थीं। दमकल आने से पहले ही पूरी बस जल गई। करीब एक घंटा बाद आग पर काबू पाया जा सका। नंबर प्लेट से लेकर सीट आदि कुछ नहीं बचा। मौके से चालक-परिचालक भाग गए। बस किस ट्रैवल्स की है यह जानने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।एक टूरिस्ट डबल डेकर बस में तीन दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे और यह सभी लोग बिहार जाने के लिए निकले थे। जो नोएडा में रहकर अलग-अलग कंपनियों में काम करते हैं। इनके कुछ साथी आगरा में भी रहते हैं। इसके चलते सभी ने आगरा फोर्ट से ट्रेन से एक साथ बिहार जाने की योजना बनाई थी। इसी के अनुसार ट्रेन में सीट आरक्षित कराई गई थी। रविवार दोपहर नोएडा से टूरिस्ट बस आगरा जाने के लिए करीब 40 लोग नोएडा से लेकर रवाना हुई। रात करीब 8:00 बजे वोल्वो स्लीपर कोच बस यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 143 सादाबाद क्षेत्र के गांव मिढ़ावली के निकट पहुंची, तभी इंजन से धुआं उठने लगा। अन्य वाहन चालकों ने इसकी जानकारी बस चालक को दी। तब तक धुआं बस के अंदर नजर आने लगा। यह देख यात्री घबरा गए। बस में चीख पुकार मच गई। चालक ने तत्काल बस रोक दी। सभी यात्री आनन फानन अपना सामान लेकर बस से उतर गये। तभी आग की लपटें तेजी से उठने लगी। यह नजारा देख आसपास तमाम वाहन रुक गए। लोग वाहनों को रोक कर यह नजारा देखने लगे। इस सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे वे की पेट्रोलिंग टीम, कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। कुछ देर में ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। तब तक बस आग का गोला बन चुकी थी। कुछ देर बाद मथुरा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पहुंची, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी। बाद में हाथरस से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हाईवे पर पहुंच गई। आग पर नियंत्रण पाने के बाद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस पर अन्य वाहनों की कतारों को आगरा रवाना किया। बस में बच्चे, महिलाएं भी सवार थी।सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। चालक और परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए। यात्री अपने सामान के साथ सुरक्षित बाहर निकल गए थे। किसी को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकतर लोग बिहार के रहने वाले हैं, जो नोएडा से आगरा आ रहे थे। बस किस ट्रेवल्स की है, इसकी जानकारी की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें