मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

बिंदापुर के मंसाराम पार्क में भीषण आग, 80 झुग्गियां जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिंदापुर के मंसाराम पार्क में भीषण आग, 80 झुग्गियां जलकर खाक

नई दिल्ली। दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र के मंसाराम पार्क इलाके में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस और फायर विभाग ने तेजी से आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, 11 मार्च 2026 की रात 11:57 बजे, पीएस बिंदापुर को एक पीसीआर कॉल मिली कि मंसाराम पार्क की झुग्गियों में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर फायर ब्रिगेड को बुलाया।

मौके पर करीब 28 फायर टेंडर पहुंचे और रात 3 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

राहत वाली बात यह थी कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस आग में लगभग 80 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं।

यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले, 7 मार्च 2026 को भी मंसाराम पार्क में आग लगने की सूचना मिली थी। उस समय 8 फायर टेंडर मौके पर भेजे गए थे और आग को जल्दी बुझा लिया गया था। उस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई थी। उस समय पीएस बिंदापुर में एफआईआर नंबर 155/26, धारा 326(एफ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

राजस्व विभाग की जानकारी के मुताबिक यह निजी जमीन है, लेकिन इसकी मिल्कियत पर विवाद है। पहले भी इस जगह पर कचरा डालने और आग लगाने की शिकायतें आ चुकी हैं। इसके लिए 7 मार्च 2026 को डीएम कापेशेरा द्वारा कचरा हटाने का अभियान शेड्यूल किया गया था, लेकिन लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

इस बार भी आग की असली वजह अभी साफ नहीं है। जिला प्रशासन ने बताया है कि जल्द ही इस इलाके में एमसीडी की मदद से मलबा हटाने का ड्राइव शुरू किया जाएगा।

द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह का कहना है कि पुलिस और फायर विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करके आग पर काबू पा लिया। अभी स्थिति नियंत्रण में है। जांच के बाद ही आग लगने के पीछे के सही कारणों का पता चल पाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें