मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ में गैराज और कबाड़ में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ,। भीषण गर्मी के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

सोमवार की सुबह मेरठ में हापुड़ रोड पर गैराज में भीषण आग लग गई। आग फैलते

हुए काबड़ के ढेर और झुग्गियों में फैल गई। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को

मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

हापुड़

रोड पर 44वीं वाहिनी पीएसी बटालियन के सामने जाकिर कॉलोनी निवासी इकबाल का

गैराज है। सोमवार की सुबह तीन बजे वहां पर बिजली लाइन के तार आपस में टकरा

गए। उनसे निकली चिंगारी गैराज के ऊपर आ गिरी। इससे गैराज में आ लग गई। आग

से गैराज में खड़ी दो कार जल उठी। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और

गैराज में खड़ी कई कार, बस भी जल गई। इससे पास में स्थित कबाड़ के ढेर में आग

लग गई। इससे पास की कबाड़ से भरी 20 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना

पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग बुझानी शुरू की। आग लगने के

पास ही इंडियन ऑयल और नायरा कंपनियों के दो पेट्रोल पंप थे। वहां तक आग

पहुंचने से रोकने में फायर कर्मियों के साथ ही आसपास के लोग भी जुट गए।

गनीमत रही कि पेट्रोल पंपों तक आग नहीं पहुंच पाई। भीषण आग को बुझाने में

फायर ब्रिगेड को कई घंटे लगे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय के

अनुसार, भीषण गर्मी में लोगों को आग लगने से बचने के उपाय करने चाहिए।

सावधानी बरत कर ही आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकता है। अग्नि सुरक्षा के

उपाय अपनाने चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें