मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की पांच गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की पांच गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गोल्डन आई मॉल की कमर्शियल बिल्डिंग में गुरुवार को अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग टावर-3 की नौवीं मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

ऊंची इमारत से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, और तत्काल इसकी सूचना पुलिस तथा फायर विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर फायर सर्विस की पांच गाड़ियों को रवाना किया।

आग की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और बिल्डिंग में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ आग बुझाने का अभियान शुरू किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर स्थित कार्यालय में लगी थी। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते फायर सर्विस की टीम के पहुंच जाने से बड़ा हादसा टल गया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी लोग सुरक्षित हैं।

फायर विभाग ने बताया कि 25 जून को थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कॉम्प्लेक्स के पीछे बने कार्यालय में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पांच यूनिट फायर ब्रिगेड मौके पर भेजी गईं।

दमकल कर्मियों ने समन्वित तरीके से कार्रवाई करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।

आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना बिसरख थाना क्षेत्र की है। प्रशासन और फायर विभाग अब बिल्डिंग में मौजूद सुरक्षा उपकरणों और अग्निशमन व्यवस्थाओं की भी जांच करेगा, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें