मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर के राखी मंडी में लगी भीषण आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। रायपुरवा थाना क्षेत्र में राखी मंडी स्थित कबाड़ में

मंगलवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पर अग्निशमन

दस्ते के लोग दस दमकल गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा

लिया है। आग कैसे लगी यह अभी नहीं पता चल पाया है। आग से किसी प्रकार के

जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस उपायुक्त मुध्य राम सेवक गौतम ने

बताया कि मंगलवार को रायपुरवा के राखी मंडी स्थित कबाड़ी की दुकान में

भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल अग्निशमन दल के कर्मचारी

और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दस

गाड़ियों को लगाया गया। हालांकि आग पर अति शीघ्र पूरी तरह से काबू पा लिया

गया है।

उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी, यह अभी स्पष्ट

नहीं हो पाया है। कबाड़ का कारोबार करने वाले कुछ लोग वहां पर बहुत कबाड़

जमा किया था, जहां अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि

नहीं हुई। आग कैसे लगी, इसकी जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें