मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

हैदरगढ़ में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से लगी भीषण आग, दो की जलकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हैदरगढ़ में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से लगी भीषण आग, दो की जलकर मौत

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंक में कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ग्राम चौबीसी के पास बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे के दाैरान वाहनाें में आग लग जाने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। मुर्गी दाना लदे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर के टकराने से दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

पुलिस के अनुसार ट्रेलर में चालक समेत चार लोग सवार थे। टक्कर के बाद लगी आग में ट्रेलर चालक और एक अन्य सवार जिंदा जल गए। एक शव मुर्गी दाने के ढेर में दब गया, जिसे फायर ब्रिगेड ने सुबह छह घंटे की मशक्कत के बाद निकाला। दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में निगोंहा थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा गांव निवासी मनोज कुमार (40) व एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रक के चालक व सवारों का अभी पता नहीं चल सका है।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की उम्र और पते की जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें