मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

पीथमपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, सभी मजदूर सुरक्षित निकाले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीथमपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, सभी मजदूर सुरक्षित निकाले

इंदाैर। मध्य प्रदेश के इंदाैर जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लास्टिक बैग निर्माण कंपनी फ्लेक्सी टफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब 9:30 बजे कंपनी के स्क्रैप यार्ड में भड़की, जहां थिनर और पेंट के ड्रम रखे हुए थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया।घटना के समय कंपनी में 100 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। आग की सूचना मिलते ही सभी कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।थिनर और प्लास्टिक सामग्री से तेजी से फैली आगकंपनी के सेफ्टी ऑफिसर दीपक दुबे के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे यार्ड से हल्का धुआं उठता दिखाई दिया था। कर्मचारियों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन यार्ड में रखे थिनर, पेंट और प्लास्टिक सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।6 दमकल वाहन और फायर फाइटर्स मौके पर डटेसूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास की कंपनियों से भी फायर वाहन बुलाए गए। फिलहाल छह दमकल वाहन और चार फायर फाइटर्स आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। लगातार पानी का छिड़काव कर आग को कंपनी के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा रहा है। दमकल अधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि आग को फिलहाल सीमित क्षेत्र में रोक लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।सुरक्षा संसाधनों पर उठे सवालपीथमपुर की सबसे पुरानी औद्योगिक इकाइयों में शामिल फ्लेक्सी टफ टेक्नोलॉजी में आग बुझाने के शुरुआती संसाधन पर्याप्त नहीं दिखाई दिए। ऐसे में औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।पुलिस बल तैनात, स्थिति नियंत्रण मेंनगर पुलिस अधीक्षक रवि सोनेर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई थी। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें