मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

खनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 6 शव बरामद; कई छात्र झुलसे, राहत-बचाव कार्य जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 6 शव बरामद; कई छात्र झुलसे, राहत-बचाव कार्य जारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत धुएं और लपटों की चपेट में आ गई। हादसे में अब तक 6 शव बरामद किए जाने की सूचना है, जबकि कई छात्र और कर्मचारी झुलस गए हैं। कुछ लोगों के अभी भी इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए कई छात्रों ने ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक छात्र पहली मंजिल से कूदकर नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बचाव कार्य में हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया गया। दमकल कर्मियों ने इमारत के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया।

मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इमारत में पेट शॉप, क्लीनिक, लाइब्रेरी और प्रशिक्षण केंद्र संचालित होते थे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। राहत और बचाव कार्य देर शाम तक जारी रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें