मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

मिसिसिपी में मास शूटिंग: 6 लोगों की हत्या, संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मिसिसिपी में मास शूटिंग: 6 लोगों की हत्या, संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

नई दिल्ली। अमेरिका के मिसिसिपी में छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। स्थानीय समाचार एजेंसियों और पुलिस के अनुसार, इस शख्स ने शुक्रवार देर रात गोलियां बरसाकर लोगों की जान ले ली थी।

एनबीसी न्यूज से जुड़े डब्ल्यूटीवीए के मुताबिक, संदिग्ध ने तीन अलग-अलग जगहों पर गोलियां बरसाई थीं।

क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "संदिग्ध हिरासत में है, और अब वह हमारी कम्युनिटी के लिए कोई खतरा नहीं है।"

रॉयटर्स के अनुसार उनकी पोस्ट में मरने वालों की संख्या का कोई खास आंकड़ा नहीं दिया गया, लेकिन डब्ल्यूटीवीए ने कहा कि छह लोग मारे गए।

स्कॉट ने फेसबुक पर लिखा, "मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि आप हमारे पीड़ितों और उनके परिवारों को अपनी दुआओं में शामिल करें।

पकड़े गए संदिग्ध की मंशा और उसकी पहचान को लेकर पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने कोई जानकारी साझा नहीं की।

उत्तर-पूर्वी मिसिसिपी में मौजूद क्ले काउंटी की आबादी करीब 20,000 है। क्ले काउंटी अमेरिकी राज्य मिसिसिपी में एक काउंटी (कस्बा) है। संयुक्त राज्य अमेरिका की 2020 में की गई जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 18,636 थी।

इसका नाम अमेरिकी राजनेता हेनरी क्ले, केंटुकी से संयुक्त राज्य सीनेट के सदस्य और 19वीं शताब्दी में संयुक्त राज्य अमेरिका के सचिव के सम्मान में रखा गया है।

अमेरिका के मिसिसिपी में 10 अक्टूबर 2025 में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। तब देर रात एक हाईस्कूल में फुटबॉल मैच के ठीक बाद भीषण गोलीबारी हुई थी। इस फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 12 लोग घायल हो गए थे। ये घटना लीलैंड शहर में हुई थी जो राज्य की राजधानी जैक्सन से लगभग 190 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें