मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

11 अगस्त को बाबा काशी विश्वनाथ का सामूहिक जलाभिषेक, मारवाड़ी-वैश्य समाज ने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। आगामी 11 अगस्त को मारवाड़ी-वैश्य समाज ने सुख, शांति व

समृद्धि की कामना कर श्री काशी विश्वनाथ का सामूहिक जलाभिषेक करने का

निर्णय लिया है। सामूहिक जलाभिषेक को लेकर प्रदेश सरकार में मंत्री

रविन्द्र जायसवाल ने समाज के पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक में काशी

विश्वनाथ वैश्य जलाभिषेक समिति का गठन भी किया गया।

राज्यमंत्री के

अनुसार बैठक में निर्णय हुआ कि हर वर्ष सावन माह के चौथे रविवार को

मारवाड़ी-वैश्य समाज सामूहिक जलाभिषेक का कार्यक्रम करेगा। उन्होंने बताया

कि 11 अगस्त को सुबह 9 बजे समाज के लोग, माताएं और बहनें गंगा, यमुना,

सरस्वती, सरयू, ऋषिकेश, प्रयागराज संगम सहित अनेक पावन नदियों के जल के साथ

गाय के दूध, पंचामृत, गन्ने के रस से भरे कलश को लेकर ढोल नगाड़े के साथ

यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा गोदौलिया चौराहे से शुरू होकर श्री विश्वनाथ

मंदिर परिसर में पहुंचकर पूरी होगी।

बैठक में आर.के. चौधरी, दीपक

बजाज, उमाशंकर अग्रवाल, के.के. खेमका, अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राम

बुबना, आनंद लडिया, रचना अग्रवाल आदि ने भागीदारी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें