मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

इस शहर में फेस मास्क न लगाने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना, अभी से हो जाएं सावधान; नहीं टला कोरोना का खतरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देश में पिछले 24 घंटों के अंदर 13086 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। देश में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 1.14 लाख के पार चली गई है।

चेन्नई : भारत में अभी कोरोना महामारी का खतरा टला नहीं है। देश के कई राज्यों में अभी भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राज्य सरकारें अपनी तरह से कोविड प्रोटोकाल के नियम लागू कर रही हैं। तमिलनाडु में कोरोना मामलों में वृद्धि के बाद ग्रेटर चेन्नई कारपोरेशन ने मंगलवार को चेन्नई में लोगों के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। फेस मास्क नहीं लगाने पर संबंधित अधिकारियों द्वारा व्यक्ति पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

चेन्नई निगम ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से शहर में कोरोना के मामलों में मामूली वृद्धि हुई है। हम जनता से सिनेमाघरों और माल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने का अनुरोध कर रहे हैं। जो लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहन रहे हैं, बुधवार से 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

पिछले 24 घंटों में चेन्नई में 1000 हजार से ज्यादा लोग हुए कोविड पाजिटिव

बता दें कि तमिलनाडु में सोमवार को कोरोना के 2,654 नए मामले दर्ज किए गए। सोमवार को रिपोर्ट किए गए मामलों में से 1,066 व्यक्ति चेन्नई में कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

देश में एक लाख से ज्यादा कोरोना के सक्रिय मामले

इस बीच, देश में पिछले 24 घंटों के अंदर 13,086 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। देश में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 1.14 लाख के पार चली गई है। मंगलवार को दैनिक सकारात्मकता दर 2.90 प्रतिशत थी जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.80 प्रतिशत थी। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 19 मौतें हुईं हैं। कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या

5,25,242 हो गई है।

देश में अब तक 198.09

करोड़ दी जा चुकी है टीके की डोज

देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 198.09

करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। कोरोना टीकाकरण अभियान के नए चरण में केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 प्रतिशत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को खरीद और आपूर्ति मुफ्त करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें