मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

मारुति सुजुकी की जुलाई में बिक्री तीन फीसदी बढ़ी, कुल 1,80,526 कारें बिकीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्‍ली । देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की जुलाई में कुल बिक्री सालाना आधार पर तीन फीसदी बढ़कर 1,80,526 इकाई रही है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में कुल 1,75,041 वाहन बेचे थे।मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि जुलाई में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर मामूली वृद्धि के साथ 1,37,463 इकाई रही है। कंपनी ने कहा कि पिछले जुलाई में उसका निर्यात 31,745 इकाई रहा, जबकि जुलाई 2024 में यह 23,985 इकाई थी।एमएसआई ने कहा कि ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित छोटी कारों के खंड में बिक्री जुलाई में घटकर 6,822 इकाई रह गई, जबकि जुलाई 2024 में यह 9,960 इकाई रही थी। वहीं, बलेनो, डिजायर, इग्निस और स्विफ्ट जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री सालाना आधार पर 58,682 इकाइयों से बढ़कर 65,667 इकाई हो गई।कंपनी ने बताया कि ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा और एक्सएल6 जैसी यूटिलिटी वाहनों की बिक्री जुलाई महीने 52,773 इकाई रही, जबकि जुलाई 2024 में यह 56,302 इकाई रही थी। वैन ईको की बिक्री पिछले जूलाई में 12,341 इकाई रही, जबकि जुलाई 2024 में यह 11,916 इकाई थी। हल्के वाणिज्यिक वाहन सुपर कैरी की बिक्री 2,794 इकाई रही, जो पिछले साल जुलाई में 2,891 इकाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें