मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी । रामनगर थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा में 30 वर्षीय विवाहिता ने

फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को घटना की जानकारी पाते ही पुलिस के

साथ मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष

के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।

जनपद चंदौली के

अलीनगर निवासी वीरेन्द्र ने वर्ष 2020 में अपनी पुत्री प्रियंका की शादी

वाराणसी के मच्छरहट्टा निवासी अविनाश पुत्र रामजी से की थी। शादी के बाद

दम्पति को ढाई साल का लड़का भी है। आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद भी दहेज

के लिए दामाद अविनाश और उसके परिजन बहू प्रियंका को मारपीट के साथ

प्रताड़ित करते थे। बेटी की हालत देख मायके पक्ष के लोगों ने दामाद और

ससुराल वालों को 40 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद वे और दहेज के लिए उसे

बेटे को प्रताड़ित करते थे। इसके बाद ससुराल वालों ने प्रियंका को मार डाला

और शव फांसी पर लटका दिया। प्रियंका ने दो दिन पहले ससुराल वालों के

प्रताड़ना की जानकारी हमलोगों को दी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में

लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें