मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के देवीगंज गांव में एक महिला की

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायकों वालों ने पति प्रदीप गौतम सहित

ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर पीटने के बाद शनिवार की रात फांसी

लगाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है।

बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत

मुस्तफाबाद निवासी राजदेव गौतम की (23) पुत्री गुंजा का विवाह 22 मार्च

2022 को सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवीगंज निवासी राजाराम गौतम

के पुत्र प्रदीप गौतम से हुआ था। गुंजा को एक छह माह का पुत्र है। मायके

पक्ष ने आरोप लगाया है कि मेरी पुत्री को दहेज के लिए प्रताणित करते हुए

उसे मारपीट कर फांसी लटकाया गया है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है।

मृतका

गुंजा की माता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर मेरी पुत्री की

हत्या उसके ससुराल के लोगों ने की है। रविवार तड़के 4 बजे फोन पर सूचना

दिया गया कि मेरी पुत्री अब इस दुनिया में नहीं रही। इस सूचना पर मृतका के

परिजन आनन—फानन में सिकरारा थाना क्षेत्र के देवीगंज पहुंचे और डायल 112

पुलिस को सूचना दिए। थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लाश को कब्जे

में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही में जुट गई है।

इस

मामले में थाना अध्यक्ष का कहना है कि मृतका के परिवार वालों द्वारा तहरीर

दी गई है। शव को पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,

रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें