मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ फंदा लगाकर किया सुसाइड, दोनों के छह-छह बच्चे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर। फलोदी में बाप उपखंड के पास जेतड़ासर ग्राम पंचायत में

भीलों की ढाणी में फंदे से लटक कर प्रेमी प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया।

दोनों शादीशुदा थे और उनके छह-छह बच्चे हैं। प्रेमिका की शादी 17 साल पहले

हो गई थी और प्रेमी की 13 साल पहले। व्यक्ति की पत्नी बच्चों को लेकर पीहर

गई हुई थी। इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया। वह अपने चार साल के

बच्चे को लेकर प्रेमी के घर आ गई। सुबह बच्चे के रोने की आवाज सुन गांव

वाले पहुंचे तो दोनों फंदे पर लटके मिले।

बाप थाने के हैड

कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली। हम

जेतड़ासर में भीलों की ढाणी पहुंचे। जानकारी मिली कि भीलों की ढाणी निवासी

तुलछाराम के साथ उसी गांव की जमना ने सुसाइड किया है। लोगों ने बताया कि

सुबह बच्चे के रोने आवाज सुनकर वह तुलछाराम के घर पहुंचे। तुलछाराम का

परिवार खेत में कच्चे मकान में रहता है। इसलिए ढाणी में उसका घर सूना ही

रहता है। बच्चे की आवाज आई तो लोगों ने सोचा कि वह परिवार के साथ आया होगा।

जब लोग मौके पर पहुंचे तो तुलछाराम कमरे में पंखे के हुक से फंदे पर लटका

था। उसी फंदे पर उसकी प्रेमिका जमना भी लटकी थी। यह बच्चा जमना का ही बेटा

था। जमना जोधाराम भील की पत्नी थी। भीलों की ढाणी में उसका पीहर था। जबकि

उसकी शादी कोलासर (कोलायत, बीकानेर) निवासी जोधाराम से हुई थी।

लोगों

का कहना कि तुलछाराम और जमना यहां शुक्रवार रात में आए। पुलिस ने दोनों के

शव कब्जे में लेकर बाप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी

में रखवाए। दोनों के परिवार के लोगों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवा शव

परिजनों को सुपुर्द कर दिए। जमना के भाई रूपाराम पुत्र गोरधनदास भील निवासी

भीलों की ढाणी बाप चक नंबर 1 ने पुलिस को रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मेरी

बहन जमना की शादी 17 साल पहले जोधाराम निवासी कोलासर (कोलायत) के साथ हुई

थी। जमना के छह बच्चे हैं। घटना के समय जमना के साथ चार वर्ष का एक बेटा

साथ था। तुलछाराम भी शादीशुदा था। उसकी शादी आऊ तहसील के मुंजासर गांव में

13 साल पहले हुई थी। उसके भी छह बच्चे हैं। घटना के समय तुलछाराम की पत्नी

अपने सभी बच्चों के साथ पीहर मूंजासर गई हुई थी।

घटना का समाचार

फैलते ही भील समाज के लोग अस्पताल मॉर्च्युरी के आगे जमा हो गए। शुरुआती

जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थी। हांलाकि

रिपोर्ट में मृतका के भाई ने दोनों के बीच के रिश्ते पर अनभिज्ञता जताई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें