मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 161 अंक फिसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 161 अंक फिसला

मुंबई। कमजोर वैश्विक बाजार संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने के कारण मुनाफावसूली की वजह से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार दिन के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस तरह, घरेलू बाजार की दो दिन की लगातार बढ़त का सिलसिला शुक्रवार को समाप्त हो गया।

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 160.73 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 75,237.99 पर था, तो वहीं निफ्टी 50 46.10 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 23,643.50 पर पहुंच गया।

दिन के दौरान, सेंसेक्स 75,497.10 पर खुलकर 75,870.36 का दिन का हाई छुआ तो वहीं 75,139.41 के इंट्रा-डे लो पर पहुंच गया।

जबकि निफ्टी 50 23,731.40 पर खुलकर 23,839.30 के दिन के उच्चतम स्तर और 23,610.30 के निचले स्तर को छुआ।

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इेंडेक्स में 0.45 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैक, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में सबसे ज्यादा 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

वहीं, निफ्टी मीडिया (1.98 प्रतिशत की तेजी) और निफ्टी आईटी (1.30 प्रतिशत की तेजी) में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा में भी अच्छी तेजी देखी गई, वहीं निफ्टी ऑटो में मामूली तेजी देखी गई।

निफ्टी50 इंडेक्स में टीएमपीवी, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंफोसिस, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी इंडिया, भारती एयरटेल और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

वहीं इसके विपरीत, हिंडाल्को, इटरनल, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एमएंडएम के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान, बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के 462.9 लाख करोड़ रुपए से घटकर 460.5 लाख करोड़ रुपए हो गया, जिससे निवेशकों को एक ही सत्र में 2.4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के मई वायदा अनुबंध में 2.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 108.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें