मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

हरे निशान पर खुलकर फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 59 अंक की गिरावट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 30 जनवरी । अंतरिम बजट से पहले शेयर बाजार में जोरदार

खरीदारी देखने को मिल रही है। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को हरे

निशान पर खुलने के बावजूद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। बॉम्बे स्टॉक

एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 59.06 अंक यानी 0.082 फीसदी लुढ़ककर

71,882.51 पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का

निफ्टी 6.30 अंक यानी 0.029 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 21,743.90 पर

कारोबार कर रहा है।

कारोबार के दौरान शेयर बाजार में सबसे ज्यादा

खरीदारी आईटी सेक्टर में देखने को मिल रही है। इससे पहले 30 शेयरों पर

आधारित सेंसेक्स 59 अंक की बढ़त के साथ 72,000 के स्तर पर खुला। वहीं,

निफ्टी ने भी 38 अंक की तेजी के साथ 21,775 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत

की। कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में बढ़त और आठ में

गिरावट देखने को मिल रही है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सेंसेक्स 1240

अंकों की उछाल के साथ 71,941 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 385 अंक

की तेजी के साथ 21,737 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें