मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

माराडोना एक ऐसा महान फुटबॉल खिलाड़ी जिसने पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की : पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाडि़यों में शुमार अजेर्टीना के डिएगो माराडोना के निधन पर श्रद्धंजलि दी है और कहा है कि वह वैश्विक लोकप्रियता हासिल करने वाले खिलाड़ी थे। माराडोना का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया। मोदी ने कहा कि 'माराडोना ने प्रशंसकों को फुटबाल मैदान पर न भूलने वाले पल दिए।' मोदी ने ट्वीट किया, डिएगो माराडोना फुटबाल के जादूगर थे, जो पूरे विश्व में काफी मशहूर थे। अपने पूरे करियर में उन्होंने हमें फुटबाल मैदान पर न भूलने वाले पल दिए। उनका अचानक चले जाना हम सभी के लिए दुख की बात है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर महान फुटबाल खिलाड़ी की मौत पर शोक व्यक्त किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, डिएगो माराडोना, महान खिलाड़ी हमें छोड़ गए। वह वो जादूगर थे जिसने हमें बताया कि फुटबाल क्यों एक खूबसूरत खेल है। उनके परिवार, दोस्तो, प्रशंसकों को मेरी सांत्वना। कांग्रेस के एक और नेता शाशि थरूर ने लिखा, डिएगो माराडोना, भगवान ने उनका हाथ अपने हाथ में ले लिया। माराडोना का बुधवार को टिग्रे में अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अजेर्टीना की सरकार ने उनके निधन पर तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। माराडोना की कप्तानी में ही अजेर्टीना ने 1986 में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें