मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

अनिल कपूर के जन्मदिन पर अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनिल कपूर के जन्मदिन पर अनुपम खेर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी सादगी, जिंदादिली और फिटनेस के लिए मशहूर हैं। अनिल कपूर बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेता के दोस्त, साथी कलाकार और परिवार वालों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

अनुपम खेर ने अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

इसमें उन्होंने जन्मदिन की बधाई देते हुए अभिनेता को अपना प्यारा दोस्त, मार्गदर्शक और भाई बताया। उन्होंने लिखा, "मेरे प्यारे दोस्त अनिल कपूर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप एक बेहतरीन कलाकार हैं और दिल से बहुत अच्छे इंसान भी। आपका साफ दिल और केयरिंग स्वभाव मुझे बहुत पसंद हैं। भगवान आपको लंबी उम्र और खुशियां दें। मेरी तरफ से ढेर सारा प्यार।"

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अनिल की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, प्यारे अनिल जी। आप हर चीज के ओजी हैं। सैफू और मैं आपको बहुत प्यार करते हैं। आप हमेशा 30 साल जैसे दिखते रहिए।"

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अनिल के साथ तस्वीरों का मोंटाज वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, अनिल कपूर।

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने इंस्टाग्राम पर अनिल के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "मैं और मेरे बैंजामिन बटन। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, अनिल कपूर।"

अभिनेत्री काजोल ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर अनिल की तस्वीर शेयर कर लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

अभिनेता अनिल कपूर को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। दिलचस्प बात ये है कि अभिनेता ने करियर की शुरुआत साउथ सिनेमा से छोटे-छोटे रोल निभाकर की थी। कुछ सालों के संघर्ष के बाद अभिनेता ने साल 1983 की फिल्म ‘वो सात दिन’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें