मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

सगाई से वापस लौट रहे व्यक्ति का शव नहर में मिला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सगाई से वापस लौट रहे व्यक्ति का शव नहर में मिला

बिजनौर। उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति का शव नहर में मिला। वह रिश्तेदार के यहां आयोजित सगाई कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि कादराबाद पुलिस चौकी के आलमपुर गांव में रहने वाला चमन (45) सोमवार सुबह नवाबपुरा गांव में नहर की पुलिया के पास पानी में मिला। चमन कई वर्षों से नमवाबपुरा में हरविंदर सिंह के यहां परिवार सहित रहकर मजदूरी करता था। सुबह नहर में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों से पता चला कि चमन रविवार शाम गांव तुरतपुर में अपने रिश्तेदार कालका के यहां एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात वह खा-पीकर नशे की हालत में पैदल ही वहां से घर के लिए निकला था। अब उसका शव नहर में मिला है। आंख और पैर में चोट के कुछ निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें