मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस में भूत' में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी, निर्देशक ने शेयर की तस्वीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राम गोपाल वर्मा की 'पुलिस में भूत' में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी, निर्देशक ने शेयर की तस्वीर

मुंबई। निर्देशक राम गोपाल वर्मा मनोज बाजपेयी के साथ दर्शकों को डर का एहसास कराने के लिए फिल्म पुलिस में भूत लेकर आ रहे हैं। शनिवार को निर्देशक ने सोशल मीडिया पर एक अभिनेता की तस्वीर पोस्ट की।

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अभिनेता मनोज बाजपेयी की तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "मनोज बाजपेयी की एक झलक पुलिस स्टेशन में भूत से।"

निर्देशक की पोस्ट प्रशंसकों को काफी पसंद आ रही है। वे दोनों की फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि निर्देशक और मनोज बाजपेयी लंबे समय के अंतराल के बाद फिर से साथ में वापसी कर रहे हैं।

बात दें, दोनों ने आखिरी बार फिल्म सत्या में काम किया था। साल 1998 की फिल्म सत्या को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था और इस फिल्म ने अभिनेता को भी अच्छी पहचान दी थी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा, सैफाली शाह, जेडी चक्रबर्ती, सौरभ शुक्ला, परेश रावल और उर्मिला मातोंडकर जैसे स्टार्स नजर आए थे। फिल्म में मनोज ने भीखू म्हात्रे का किरदार निभाया था, जो लोगों को आज भी याद आता है।

अब दोनों लंबे समय के अंतराल के बाद फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' में साथ आए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख और राम्या कृण्णन भी होंगी।

फिल्म का निर्माण वेव एमिरेट्स मीडिया प्रोडक्शन और कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म को लेकर अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है। साल 2026 में इसके रिलीज की उम्मीद लगाई जा रही है।

हाल ही में मनोज बाजपेयी की सीरीज फैमिली मैन सीजन 3 अमेजन प्राइम में स्ट्रीम हुई है।

इस बार नई कहानियों के साथ नए किरदार भी जुड़े हैं, जिनमें जयदीप अहलावत और निमृत कौर शामिल हैं। इस बार सीरीज में श्रीकांत तिवारी की निजी जिंदगी और उनके प्रोफेशनल संघर्षों के बीच का टकराव देखने को मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें