मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

'गुस्ताख इश्क' से बड़े पर्दे पर नई शुरुआत करेंगे मनीष मल्होत्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फैशन की दुनिया में अपना जलवा बिखेरने के बाद मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा अब बतौर फिल्ममेकर अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म 'गुस्ताख इश्क' कुछ पहले जैसा' इस साल नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।मनीष ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा, "बचपन से ही सिनेमा से मेरा गहरा रिश्ता रहा है। कहानियों का जादू, बड़े पर्दे की चमक और वो भावनाएं जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दिल में रह जाती हैं, इन सबने मुझे हमेशा से आकर्षित किया है। आज यह कहते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरा सपना सच हो रहा है। मेरी पहली फिल्म 'गुस्ताख़ इश्क़' इस नवंबर में रिलीज होगी।" उन्होंने आगे जोड़ा, इस सोमवार को मैं आप सभी के साथ फिल्म की पहली झलक शेयर करूंगा।"डिज़ाइनिंग की दुनिया में अपनी कला से अलग पहचान बनाने वाले मनीष मल्होत्रा अब फिल्मों के जरिए अपनी रचनात्मकता को नए अंदाज़ में पेश करेंगे। 'गुस्ताख़ इश्क़' एक ऐसी फिल्म बताई जा रही है जिसमें प्यार, भावनाएं और काव्यात्मक अहसास का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें